कन्नौज, मार्च 25 -- छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी प्रमोद की पत्नी को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र की आशा बहू ज्ञानश्री ने बिना देर किए सूझबूझ का परिचय देते हुए 102 एंबुलेंस को बुला लिया। एंबुलेंस गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रही थी तभी रास्ते में ही प्रसव पीड़ा तेज हो गई। ऐसे में एंबुलेंस स्टाफ और आशा बहू ने हिम्मत और समझदारी दिखाते हुए एंबुलेंस के अंदर ही सुरक्षित प्रसव कराया। थोड़ी ही देर में महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया, जिससे वहां मौजूद सभी लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में दोनों पूरी तरह स्वस्थ बताए जा र...