बदायूं, मार्च 4 -- बिसौली। बदायूं रोड स्थित प्राचीन रामलीला ग्राउंड में एक युवक का चलती ईको गाड़ी की छत पर खड़े होकर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी गई। वायरल वीडियो में एक इंग्लिश मीडियम स्कूल की पिछली दीवार दिखाई दे रही है, जिससे स्थान की पहचान रामलीला ग्राउंड के रूप में की जा रही है। बताया जाता है कि मैदान में बड़ी संख्या में प्राइवेट टैक्सी गाड़ियां खड़ी होती हैं और स्टंट करने वाला युवक भी प्राइवेट टैक्सी चालक बताया जा रहा है। वीडियो में युवक स्टार्ट गाड़ी की छत पर खड़ा होकर उसे घुमाता नजर आ रहा है, जो उसकी और अन्य लोगों की जान के लिए जोखिम भरा है। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह ने स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.