चलचित्र के माध्यम से दिखाया तप की महिमा
गोरखपुर, मई 16 -- गोरखपुर। असुरन स्थित ऐतिहासिक प्राचीन मन्दिर श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर नंदन भवन के शताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में त्रिदिवसीय श्री पार्श्वनाथ महामण्डल विधान (श्री कल्याण मन्दिर विद्यान) आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को दूसरे दिन प्रातः 7:00 बजे अभिषेक शान्तिधारा, नित्य नियम पूजा विधान पूजन प्रारम्भ हुआ। शाम को चलचित्र के माध्यम से तप की महत्ता को विस्तार पूर्वक प्रदर्शित किया गया। साथ 7:00 बजे श्री जी की आरती, शास्त्र स्वाध्याय /भजन का आयोजन किया गया। नंदन भवन जैन परिवार से रवीन्द्र जैन, दीपेन्द्र जैन, ऋषभ जैन, समरेन्द्र जैन, अमितेन्द्र जैन, डा भारतेन्द्र जैन, अरिहन्त जैन, श्रेयांश जैन, वर्धमान जैन, सपना जैन, डा रुचिका जैन, अर्चना जैन सहित तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- ध्वाजारोहण के साथ तीन दिवसीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.