हजारीबाग, जून 27 -- चलकुशा प्रतिनिधि। चलकुशा प्रखंड में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में आयोजित 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को चलकुशा स्थित पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह, विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि लखन साव तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. नौशाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में चलकुशा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- प्रखंड स्तरीय 65 वां सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू उद्घाटन मुकाबला झारखंड कस्तूरब...