हजारीबाग, मार्च 28 -- चलकुशा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न अखाड़ों में भव्य महावीर झंडा के साथ एवं ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव एवं जिप सदस्य सविता सिंह विभिन्न अखाड़ों में शामिल होकर पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र कला का प्रदर्शन किया। वहीं चलकुशा महावीर शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए चलकुशा थाना पहुंचा, बरियौन महावीर शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए मस्केडीह दुर्गा चौक तक पहुंचा। वहीं चटकरी मोड़ पर केंदुआ,गोपीडीह,रसानी, जमसोती,कोलुवाकुदर,चटकरी एवं अन्य अखाड़ों का महावीर झंडा एकत्रित होकर अपने -अपने अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन किया। वहीं राम भक्तों द्वारा जय श्री राम के नारे भी लगाए। इस मौके पर बीडीओ अमृता सिंह, थाना प्रभारी सुर्यकांत कुमार ...