हजारीबाग, जनवरी 3 -- चलकुशा, प्रतिनिधि। प्रखंड में बांग्लादेश के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली गई। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार एवं हिंसा के खिलाफ भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन चलकुशा प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर गोपीडीह मोड़ तक आक्रोश रैली निकाला गई। वापस चलकुशा चांदनी चौक पर सभा किया गया।प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा की मांग करते हुए जोरदार नारे लगाए और अंतरिम सरकार से हिन्दुओं की रक्षा करने की अपील की। प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष गोविन्द पांडेय, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि लखन साव,वीरेंद्र यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र साव,अशोक यादव, शंकर ठाकुर, संजय यादव, राजेंद्र यादव, गोविंद चौधरी श्री राम हसदा, रघु यादव, काली पंडित एवं अन्य लोग काफी संख्या मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.