चलकुशा में बरही एसडीपीओ के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
हजारीबाग, मई 28 -- चलकुशा, प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को लेकर चलकुशा थाना क्षेत्र में बुधवार को बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान चलकुशा अंचलाधिकारी नवीन भूषण कुल्लू और बरकट्ठा इंस्पेक्टर इमदाद अंसारी भी मौजूद रहे। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। मार्च पलमा मोड़, चलकुशा, अलगडीहा, मस्केडीह, बरियोन, चौबे, खरगू, सूदन, कटघरा, सलैयडीह, दुमदुमा, केंदुआ और जमसोती समेत विभिन्न गांवों व संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा।पुलिस प्रशासन ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, शांति व्यवस्था कायम रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। यह भी पढ़ें- फ्लैग मार्च निकाल पुलिस ने दिया पर्व के दौरान शांति बनाए रखने का संदेश साथ ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.