हजारीबाग, जून 5 -- चलकुशा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरगू में बीती रात करीब दो से तीन बजे के बीच रोजन खलीफा पिता- अकीजान खलीफा के घर में अचानक आग लग गई। घटना के समय रोजन खलीफा अपनी पत्नी, बहू और दो मासूम बच्चों के साथ घर में सो रहे थे।आग लगने से घर में अफरा-तफरी मच गई। धुएं की चपेट में आने से एक से दो वर्ष आयु के दोनों बच्चे बेहोश हो गए। जिन्हें परिजनों ने समय रहते घर से बाहर निकालकर उनकी जान बचाई।आगजनी में घर में रखा फ्रिज, मोबाइल, स्टेबलाइजर, गेहूं, चावल, दाल, आटा सहित अन्य खाद्य सामग्री एवं घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया।घटना की सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य सविता सिंह, प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि सीताराम पंडित, पंचायत समिति सद...