चलकुशा भाकपा माले का पंचायत सम्मेलन संपन्न
हजारीबाग, जून 13 -- चलकुशा, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत चौबे में भाकपा माले का पंचायत सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता बाबू जान मियां व संचालन रामप्रसाद राम ने किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य सविता सिंह, माले प्रखंड सचिव अशोक चौधरी एवं पर्यवेक्षक के रूप में नईम अंसारी उपस्थित थे। सम्मेलन में 19 सदस्यों की कमेटी बनाई गई। सर्वसम्मति से बाबुजान मियां को पंचायत सचिव चुना गया। साथ ही नए सदस्यों का नवीनीकरण किया गया। सम्मेलन में बिजली कटौती की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। मुख्य अतिथियों ने कहा कि बिजली की समस्या से पूरा चलकुशा प्रखंड परेशान हो चुका है । इसलिए बिजली विभाग के खिलाफ 16 जून को प्रखंड मुख्यालय से लेकर चलकुशा पावर सब स्टेशन तक पैदल मार्च कर चेतावनी रैली किया जाएगा। अगर फिर भी सुधार नहीं हुआ तो बरही से लेकर हज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.