चलकुशा बीडीओ अमृता सिंह ने पेंशन को लेकर लगाया जनता दरबार
हजारीबाग, जून 9 -- चलकुशा प्रतिनिधि। चलकुशा प्रखंड मुख्यालय में प्रत्येक मंगलवार की तरह इस मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह के द्वारा किया गया। जिसमें पेंशन को लेकर कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए ।जिसका निष्पादन ऑन द स्पॉट करते हुए बीडीओ ने सभी लाभुकों को स्वीकृति पत्र दिया। साथ हीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि कोई भी लाभुक या व्यक्ति जिसे प्रखंड मुख्यालय में किसी भी तरह का काम हो वह मंगलवार को जनता दरबार में पहुंच सकते हैं । मौके पर उपस्थित कंप्यूटर ऑपरेटर रूपेश कुमार यादव, बाबूलाल यादव, उमेश साव, बिष्णु बजरंगी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.