चलकुशा प्रखंड में मुहर्रम का जुलूस शांति एवं सौहार्द के साथ निकाले गई
हजारीबाग, जून 26 -- चलकुशा, प्रतिनिधि। प्रखंड में मुहर्रम के अवसर पर चलकुशा प्रखंड के विभिन्न गांवों में शुक्रवार को मुहर्रम के जुलूस में या अली या हुसैन के नारों से क्षेत्र गूंजा। चलकुशा, मस्केडीह, कटघरा, चौबे, खरगू, सूदन, रागडीह, दुमदुमा,पलमा, जमसोती, केन्दुआ में श्रद्धालुओं ने ताज़िया एवं निशान के साथ भव्य जुलूस निकाला। चलकुशा, पलमा, बाराडीह, डढ़ाई के लोगों ने अपने गांव में जुलुस निकाला। जुलूस के दौरान युवाओं ने पारंपरिक लाठी-डंडा सहित अन्य हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया। मुहर्रम में करतब देखने के लिए बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के लोग उपस्थित रहे ।मुहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए चलकुशा पुलिस प्रशासन पहले से ही पूरी तरह सक्रिय दिखाई दिए। यह भी पढ़ें- मुहर्रम-01-शांति व सद्भावपूर्ण माहौल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.