हजारीबाग, मई 15 -- चलकुशा, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई। आगामी एसआईआर से संबंधित जानकारी देते हुए सभी को सख्त निर्देश दिया गया कि कोई भी बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ कार्य में किसी प्रकार की गलती नहीं करेंगे। सभी को एसडीडी वेरिफिकेशन से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। बैठक में सभी बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ से चिपकाए गए स्टीकर के संबंध में बारीकी से जानकारी ली गई। जिन बूथों में कम मैपिंग का कार्य हुआ है, वहां के कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि वे अपने कार्यों के प्रति लापरवाही नहीं बरतें। इसके अलावा उपस्थित बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ को स्व-गणना की जानकारी देते हुए स्व-गणना का कार्य पूर्ण कराया गया...