चलकुशा थाना में शांति समिति की बैठक
हजारीबाग, मई 25 -- चलकुशा, प्रतिनिधि। बकरीद को लेकर चलकुशा थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी सूर्यकांत कुमार की अध्यक्षता में हुई। संचालन मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह ने किया। बैठक में बरकट्ठा इंस्पेक्टर इमदाद अंसारी, बीस सूत्री अध्यक्ष सलीम अंसारी सहित कई लोग शामिल हुए। सलीम अंसारी ने घर में कुर्बानी करने और साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। इंस्पेक्टर इमदाद अंसारी ने भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की बात कही। बैठक में दोनों समुदाय के लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- बकरीद पर विधि-व्यवस्था व आपसी भाईचारा बनाये रखने की अपील यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर देव थाना में शांति समिति की बैठक यह भी पढ़ें- शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद की त्यौहार को मनाए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.