चलकुशा थाना परिसर में जमीन संबंधी मामले को लेकर शिविर लगाया गया
हजारीबाग, जून 20 -- चलकुशा प्रतिनिधि। हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर चलकुशा थाना परिसर में जमीन संबंधी विवाद की निपटारे के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से थाना प्रभारी सूर्यकांत कुमार, अंचल अमीन कालेश्वर यादव थे। शिविर में खरगू पंचायत सुदन पंचायत के लोगों के द्वारा जमीन संबंधी समस्या को रखा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को शिविर लगाकर जमीन संबंधी विवाद एवं पारिवारिक मामलों का निपटारा किया जाएगा। शिविर में नवाज अंसारी, गौतम कुमार, महेश कुमार, सुनील कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.