हजारीबाग, फरवरी 13 -- चलकुशा, प्रतिनिधि। थाना कांड संख्या 71/25 के तहत फरार चल रहे अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में थाना प्रभारी सूर्यकांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डुगडुगी बजाकर इश्तिहार चिपकाया। पुलिस ने फरार अभियुक्त सुगीया देवी पति मिथलेश साव, डेगनी देवी पति जीवलाल साव एवं अरुण साव पिता छतरधारी साव, सभी निवासी ग्राम चलकुशा के घरों पर इश्तिहार चिपकाया। इसके अलावा चांदनी चौक एवं पंचायत भवन परिसर में भी इश्तिहार चिपकाया गया। ताकि आमजनों को जानकारी मिल सके। चलकुशा पुलिस द्वारा यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई है। इश्तिहार के माध्यम से अभियुक्तों को निर्धारित समय एक महा के भीतर न्यायालय या चलकुशा थाना में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में आगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.