बोकारो, जुलाई 28 -- अंगवाली, प्रतिनिधि। सीसीएल बीएंडके क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा पेटरवार प्रखंड अंतर्गत चलकरी उत्तरी व दक्षिणी में पूर्व में अधिग्रहित भूमि पर सोलर प्लांट लगाने संबंधी स्थलों पर घेराबंदी करने का कार्य अबतक जारी है। चलकरी दक्षिणी अंतर्गत सोनाडीह टोला क्षेत्र में किए जा रहे सोलर प्लांट कंपनी की कार्यकलापों को देखा गया। पूर्व में महाप्रबंधक कार्यालय में तत्कालीन अनुमंडलाधिकारी एवं भूमि रैयतों की मौजूदगी में जो निर्णय लिए गये हैं, उसके तहत प्रबंधन उत्तरी पंचायत के मुहल्ले में तथा दामोदर नदी किनारे से विद्युतापूर्ति को लेकर खंभे गाड़ने का कार्य कर रही है। घेराबंदी स्थल पर ठेकेदार के लोग एवं पंसस इंद्रजीत मंडल मौजूद रहे हैं, जो कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...