रांची, मार्च 31 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड अंतर्गत ऐतिहासिक स्थल चलकद में दक्षिणी अड़की के मुण्डारी खूंटकट्टी ग्राम के ग्रामीणों की बैठक अब्राहम सोय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर ग्राम स्वशासन और पेसा नियमावली से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में झारखंड उलगुलान संघ के संयोजक अलेस्टेयर बोदरा ने पेसा नियमावली की खामियों और राज्य सरकार की वर्तमान कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ग्राम स्वशासन को लेकर सरकार की नीतियां विरोधाभासी प्रतीत होती हैं। 12 मार्च 2026 को पंचायत राज विभाग द्वारा जारी परिपत्र में पारंपरिक ग्रामसभा की संवैधानिक भूमिका को मजबूत करने की बात कही गई है, लेकिन जमीनी स्तर पर सहायक सचिव के चयन और बैंक खाता खोलने जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।सरकारी हस्तक्षे...