सिमडेगा, अप्रैल 16 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में गुरुवार को सलगापोस बाजारटांड़ में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को विभिन्न विषयों जैसे घरेलू हिंसा,मोटर दुर्घटना दावा,श्रम विवाद,भूमि विवाद,महिला एवं बाल संरक्षण तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोग जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर असिस्टेंट एलएडीसीएस सुकोमल, अधिवक्ता ओंकार तथा पीएलवी विक...