सिमडेगा, अप्रैल 4 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डालसा के तत्वावधान में शनिवार को टकबा बाजार में चलंत लोक अदालत वैन के माध्यम से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं तथा लोक अदालत के माध्यम से त्वरित एवं सुलभ न्याय की जानकारी दी गई। शिविर में अधिवक्ता संत प्रसाद सिंह एवं आनंद मोहन झा ने बताया कि चलंत लोक अदालत वैन के माध्यम से छोटे-छोटे मामलों का निपटारा आपसी सहमति से आसानी और कम समय में किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे न्याय पाने के लिए विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएं। मौके पर पीएलवी लालचंद नायक, बालचंद सिंह एवं अनिता कुमारी भी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...