चलंत ग्राम क्लीनिक के लिए 19 आयुष चिकित्सक ने दिया इंटरव्यू
धनबाद, अगस्त 20 -- धनबाद। चलंत ग्राम क्लीनिक के संचालन के लिए बुधवार को आयुष चिकित्सक एवं सहायक चिकित्सक के चयन को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया गया। डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर हुए इंटरव्यू में 19 आयुष चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरे इंटरव्यू की वीडियोग्राफी कराई गई। चयन समिति में सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, एसडीएम लोकेश बारंगे, अपर समाहर्ता प्रदीप कुमार शुक्ला, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ रोहित गौतम, आईएमए सचिव डॉ राकेश इंदर, डॉ मंजु दास, डॉ रेखा कुमारी, डॉ अमरेंद्र पाठक, डॉ जयश्री और आपदा प्रबंधन पदाधिकारी संजय कुमार झा शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.