मधेपुरा, जून 17 -- मधेपुरा। संवाद सूत्र भीषण गर्मी में ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की भीड़ लगने लगी है। लोग सर्दी, खांसी, बुखाड़ और चर्मरोग की चपेट में आने लगे हैं। सदर अस्पताल के ओपीडी में ड्यूटी कर रहे डॉ.प्रशांत ने कहा कि भीषण गर्मी में चर्मरोग की चपेट में आ रहे हैं। गर्मी में थोड़ी सी लापरवाही के कारण लोग सर्दी, खांसी, बुखाड़ से परेशान हो रहे हैं। डॉ.प्रशांत और डॉ.संतोष प्रकाश ने कहा कि ओपीडी में दिनभर में करीब 500 से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। अधिकांश मरीज सर्दी, खांसी, टीबी से संबंधित आ रहे हैं। टीबी वाले संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए टीबी वार्ड भेज दिए जाते हैं। यह भी पढ़ें- चर्मरोग, सर्दी, खांसी की चपेट में आ रहे लोग जांच के बाद दवा दी जाती हैं। भर्राही निवासी बबलू राम ने कहा कि उसे दो दिन से बुखाड़ है। इसी कारण अपना इल...