चर्च स्कूल बेल्डीह में नर्सरी व एलकेजी के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू
जमशेदपुर, सितम्बर 25 -- जमशेदपुर। चर्च स्कूल, बेल्डीह ने सत्र 2027-28 के लिए नर्सरी एवं एलकेजी में दाखिले की घोषणा की है। आवेदन फॉर्म स्कूल के कैश काउंटर से प्राप्त किए जा सकते हैं या वेबसाइट www.churchschoolbeldih.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।नर्सरी के लिए 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 के बीच जन्मे बच्चे तथा एलकेजी के लिए 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 के बीच जन्मे बच्चे पात्र होंगे। नर्सरी का फॉर्म 25 सितंबर से 9 अक्टूबर तक तथा एलकेजी का फॉर्म 9 से 16 अक्टूबर तक सुबह 8 से 11:30 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। दोनों वर्गों के भरे हुए फॉर्म 27 से 30 अक्टूबर 2026 तक उसी समय जमा किए जा सकेंगे। यह भी पढ़ें- डिनोबिली सीएमआरआई में 15 नवंबर से मिलेगा एडमिशन फॉर्म
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.