चित्रकूट, दिसम्बर 25 -- चित्रकूट। संवाददाता जिले में क्रिसमस डे पर चर्च में सुबह प्रार्थना सभा आयोजित हुई। धूमधाम के साथ प्रभु ईसामसीह का जन्मदिन मनाया गया। मुख्यालय कर्वी स्थित बेथेल चर्च में सुबह से ईसाई समुदाय के लोग प्रार्थना सभा में शामिल हुए। इसी तरह मानिकपुर क्षेत्र के गिदुरहा में भी प्रार्थना सभा हुई। इसके पहले बुधवार की देर रात तक कार्यक्रम हुए। चर्च को भव्य तरीके से सजाया गया था। इधर विभिन्न स्कूलों में बच्चों ने सेंटा क्लॉज बनकर उत्साह से क्रिसमस डे मनाया। प्रभु ईसामसीह के जन्मदिन पर केक काटा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.