बुलंदशहर, जनवरी 1 -- नगर के मेथीडिस्ट चर्च में नववर्ष पर प्रार्थना सभा व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। जिसमें भजन, गायन, नृत्य ,व यीशु मसीह के चरित्र को दर्शाया गया। पादरी अभिनव जेकब ने विश्व शांति तथा संपूर्ण भारतवर्ष की उन्नति व खुशहाली लिए प्रार्थना की। चर्च में भाग लेने वाले बच्चों में अनिक, शिरीन परी, अरिहंत, दीपिका, ऐसतर, विनती आदि रहे। प्रार्थना सभा में जॉन विवेक, विजय बिलाल विप्लव, रोशन, राजकुमार हाडा सीताराम, सुंदर हाड़, नितिन कुमार, शोभित, अंकुश, अनिल कुमार विनोद कुमार, मिलाप सिंह, कमल राज मोहिनी, काजल, सजना आदि उपस्थित रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.