पीलीभीत, अप्रैल 3 -- पीलीभीत। सेंट एलायसिस चर्च में पवित्र गुरुवार यानि मौंडी थर्सडे मनाया गया। ईसाई धर्म में पवित्र सप्ताह के अंतर्गत इस दिन ईसा मसीह के द लास्ट सपर की याद में इसे मनाया गया। तब उन्होंने अपने शिष्यों के साथ मौजूद रहे कर विनम्रता और सेवा भाव का एक बड़ा संदेश दिया था। अपने शिष्यों के पैर धोए थे और उन्होंने रोटी व अंगूर रस को अपने शरीर और लहू के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत कर पवित्र यूकेरिस्ट की स्थापना की थी। यह दिन विश्वासियों को प्रेम, करुणा और दूसरों की सेवा करने की याद दिलाता है । कई चर्चों में इस दिन विशेष आराधना और पैर धोने की रस्म अदा की गई। इस दिन के पीछे का गहरा धर्मशास्त्रीय अर्थ मसीही समुदाय के लिए एक नींव की तरह है। मसीह का शिष्यों पैर धोना न केवल विनम्रता का उदाहरण है, बल्कि यह एक क्रांतिकारी संदेश भी था कि सच्च...