चर्च में मृत्यु के बारे में बता रहे थे पादरी, ऊपर गिर गया ईसा मसीह का क्रॉस; लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान दर्दनाक मौत
नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- इक्वाडोर के गुआयाक्विल शहर से एक हैरान करने वाली और बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक चर्च में लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान कैथोलिक पादरी के ऊपर अचानक एक भारी लकड़ी का क्रूसीफिक्स यानी ईसा मसीह का क्रॉस गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण पादरी की तुरंत मौत हो गई और चीख पुकार मच गई। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पादरी चर्च में खड़े होकर लोगों को संबोधित करते दिखते हैं। इसके कुछ ही पलों में क्रॉस उनके सिर पर गिर जाता है और वे गिर जाते हैं। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि हादसे से ठीक पहले पादरी मृत्यु के बारे में बता रहे थे। यह भी पढ़ें- यह तो टॉर्चर करने जैसा, मौत की सजा के लाइव टेलीकास्ट के फैसले पर भड़का गुस्सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.