प्रयागराज, अप्रैल 2 -- गुड फ्राइडे की पूर्व संध्या पर सेंट जोसेफ कैथेड्रल व म्योराबाद स्थित सेंट पीटर्स चर्च में विशेष अनुष्ठान हुए। मौंडी थर्स डे यानि पवित्र गुरुवार को प्रभु यीशु मसीह द्वारा अपने 12 शिष्यों के पैर धोने की घटना को दोहराने वाला अनुष्ठान किया गया। सेंट पीटर्स चर्च के प्रेसिबिटर पादरी प्रवीण मैसी ने शिष्यों का पैर धुलते हुए बताया कि यह अनुष्ठान सेवा भावना और यीशु की आज्ञा व एक-दूसरे से प्रेम करना जैसे कर्तव्यों का स्मरण कराता है। सेंट जोसेफ कैथेड्रल में भी पादरियों ने शिष्यों का पैर धुला। ऑल सेंट्स कैथेड्रल चर्च (पत्थर गिरजाघर) में मौंडी थर्स डे पर विशेष प्रार्थना हुई। पादरी विनीता इसूबियस ने बाइबल का पाठ कराया और प्रभु भोज व कंफर्मेशन सेवा की। बिशप मारिस एडगर दान ने दो दर्जन मसीहियों को दीक्षा दी। इस मौके पर एलन दान, प्रेक...