धनबाद, मार्च 3 -- धनबाद के चर्चित रिटायर एएसआई लालेश्वर सिंह को धनबाद एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने सोमवार को गिरफ्तार किया। हीरापुर पुलिस लाइन एक्स कोल बोर्ड कॉलोनी में वह डीएसपी हाउस के बगल में रहते हैं। गुमनाम शिकायत की जांच के बाद लालेश्वर सिंह के खिलाफ चार जनवरी 2023 को एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। एसीबी की जांच में लालेश्वर सिंह की संपत्ति 330 प्रतिशत अधिक पाई गई थी। वह मूलरूप से पूर्वी चंपारण कृष्णा नगर के रहनेवाले हैं। धनबाद रेल पुलिस में एएसआई रहते लालेश्वर कुछ साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। धनबाद में वह पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो. रीता वर्मा के अंगरक्षक भी रहे हैं। जामताड़ा और गोड्डा जिला पुलिस में भी वह सिपाही और एएसआई के रूप में पदस्थापित रह चुके हैं। -- 13 जून 2024 को कोर्ट से खारिज हुई थी अग्रिम जम...