चर्चित मामले में गिरफ्तार अभियुक्त की जमानत खारिज
छपरा, सितम्बर 5 -- पांच माह बाद भी नाबालिग बरामद नहीं छपरा, नगर प्रतिनिधि। तरैया थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के कथित अपहरण के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त कमल अली को शनिवार को न्यायालय से राहत नहीं मिली। छपरा व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम नवम ने मामले में सुनवाई के बाद अभियुक्त की जमानत याचिका खारिज कर दी। अभियुक्त माधोपुर, छोटा माधोपुर, तरैया थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है।
बच्ची की बरामदगी की चिंता इधर, प्राथमिकी दर्ज होने के करीब पांच माह बाद भी पुलिस नाबालिग लड़की को बरामद नहीं कर सकी है। मामले के संबंध में नाबालिग के पिता ने 14 अप्रैल को तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी सुबह करीब सात बजे कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.