हाजीपुर, जुलाई 29 -- लगभग 29 वर्ष पूर्व जिले के लालगंज सहित उत्तर बिहार के चर्चित भुटुकन शुक्ला हत्याकांड मामले में बुधवार को अदालत का फैसला आया। अदालत ने हमलावर दोषी दीपक कुमार सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। भुटकुन शुक्ला को लालगंज में सरेशाम उनके साथी ने गोलियों से भून डाला था।

अदालत का फैसला भुटकुन शुक्ला बाहुबलि छोटन शुक्ला के छोटे और लालगंज के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के बड़े भाई थे। बुधवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-10 की अदालत ने लालगंज थाना कांड संख्या 100/1997 एवं सत्रवाद संख्या 589/2002 में सुनवाई पूरी करने के बाद यह निर्णय सुनाया। अदालत ने अभियुक्त दीपक कुमार सिंह, पिता अशोक कुमार सिंह, निवासी सरमस्तीपुर, थाना पारू, जिला मुजफ्फरपुर को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दोषी पाते हुए आजीवन कारावास तथा 10 हजार रु...