आगरा, जून 18 -- बीती बुधवार की देर रात एसपी ओमप्रकाश सिंह गंजडुंडवारा कोतवाली पहुंचे। इस दौरान चर्चित बालिका हत्याकांड के संबंध में जानकारी ली। घटना के खुलासे में जुटीं पुलिस की टीमें और अधिक सक्रिय की गई। टीमें गुरुवार को छह अन्य लोगों को जिला अस्पताल ले पहुंचीं, जहां उनके डीएनए टेस्ट के लिए सेंपलिंग की कार्रवाई कराई है। इस मामले में पुलिस अब तक नौ लोगों का डीएनए करा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई अहम सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। पुलिस टीमें गुरुवार को गांव पहुंचकर प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई करते हुए शक के आधार पर आधा दर्जन लोगों को अपने साथ लेकर आईं। इन लोगों को जिला अस्पताल लाकर उनके डीएनए टेस्ट के लिए सेंपल कराए गए। स्वास्थ्य कर्मियों ने सावधानीपूर्वक सेंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेज दिया है। जबकि तीन लोगों के पूर्व में डीएनए टेस्ट ...