बगहा, जून 25 -- बगहा, हमारे संवाददाता। रामनगर थाना क्षेत्र के चर्चित पिंटू यादव हत्याकांड मामले में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मानवेंद्र मिश्र की अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद तीन आरोपियों को दोषी करार दिया है। मामले में अब सजा के बिंदु पर सुनवाई पूरी हो चुकी है और अदालत 1 जुलाई को फैसला सुनाएगी। दोष सिद्ध होने के बाद जमानत पर चल रहे तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- चर्चित पिंटू हत्याकांड में तीन आरोपी दोषी करारमामले की जानकारी बुधवार को इस आशय की जानकारी देते हुए अपर लोक अभियोजक जितेन्द्र भारती ने बताया कि यह मामला रामनगर थाना कांड संख्या 596/2024 से संबंधित है। मृतक के परिजन मुकेंद्र यादव के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में गोलू कुमार यादव, अनिता देवी और कीर्ति यादव को आरोपी बनाया गया था। अभियोजन...