नई दिल्ली, मई 19 -- HAL Share Price: सरकारी डिफेंस कंपनी हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Ltd) के शेयरों की कीमतों में सोमवार को 5 प्रतिशत के करीब गिरावट देखने को मिली है। महज 3 कारोबारी दिन में यह डिफेंस स्टॉक 10 प्रतिशत गिर चुका है। कंपनी के शेयरों में गिरावट के बावजूद एक्सपर्ट्स प्रदर्शन को लेकर बुलिश हैं। बता दें, कंपनी ने मार्च तिमाही के नतीजो का ऐलान कर दिया है। आज मंगलवार को भी कंपनी के शेयरों में गिरावट देकने को मिली है। शुरुआती कारोबार में HAL के शेयर 4326.45 रुपये के स्तर पर ओपन हुए थे। कुछ देर के बाद कंपनी के शेयरों का भाव 4285.95 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल तक आ गए। यह भी पढ़ें- पेट्रोल और डीजल का 5 दिन में 4 रुपये बढ़ा दाम, आपके शहर में क्या है रेटकितना रहा है नेट प्रॉफिट (HAL Q4 Results) गुरुवार को कंपनी...