चर्चित जज के कोर्ट से 100 मुकदमे ट्रांसफर, 22 दोषियों को फांसी की सजा सुना चुके हैं रवि कुमार दिवाकर
मुजफ्फरनगर, अगस्त 20 -- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पिछले केवल पांच महीने के दौरान नौ मामले में 22 दोषियों को फांसी की सजा सुनाने वाले अपर जिला जज एवं सत्र न्यायालय फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-3 के जज रवि कुमार दिवाकर इन दिनों चर्चाओं में हैं। इस बीच जिला जज बीरेंद्र कुमार सिंह ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहे करीब सौ मुकदमों को रिकॉल करते हुए दूसरे कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया है। इन मुकदमों में कुख्यात बदमाश सुशील मूंछ, चर्चित शौकीन गैंग और चीनू पंडित जैसे दुर्दांत अपराधियों पर दर्ज हत्या आदि के मामले भी शामिल हैं। फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज रवि कुमार दिवाकर ने पिछले करीब पांच माह में नौ अलग-अलग मामलों में 22 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इन मामलों में हत्या समेत कई गंभीर आपराधिक प्रकरण शामिल रहे। लगातार कड़े फैसलों के बीच अब उनके न्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.