लखीसराय, अप्रैल 7 -- बड़हिया। एक संवाददाता साहित्यिक संस्था नव-सृजन एक सोच के तत्वावधान में रविवार को एक ऑनलाइन पुस्तक परिचर्चा का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के केंद्र में वरिष्ठ कवि चंद्रिका प्रसाद पाण्डेय अनुरागी का चर्चित काव्य संग्रह धूप और छांव जब दोनों ही हमारे होंगे रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ कवयित्री एवं पुस्तक प्रकाशन सहयोगी अनु नेवटिया द्वारा कवि अनुरागी के परिचय से हुआ। परिचर्चा का संचालन सुप्रसिद्ध कवि नवीन कुमार सिंह ने किया, जिन्होंने अपनी प्रभावशाली शैली से कार्यक्रम को सुचारु रूप से आगे बढ़ाया। इस परिचर्चा में बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों से साहित्यकारों एवं कवयित्रियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने काव्य संग्रह की रचनाओं की सराहना करते हुए इसे संवेदनाओं, स्मृतियों और जीवन के यथार्थ का सशक्त प्रतिबिंब बताया तथा सभी वर्ग क...