जमुई, अप्रैल 27 -- जमुई। टाउन थाना क्षेत्र के डोमनपुरा गांव की एक विधवा महिला मीना देवी ने डीएम को आवेदन देकर उत्पाद विभाग के एक चर्चित दरोगा पर जबरन वसूली करने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने बताया था कि उत्पाद विभाग के दरोगा मसूदन यादव जवानों के साथ उनके घर पर जाकर शराब बेचने का आरोप लगाते हुए 45000 रुपया देने की मांग की थी। घटना 17 अप्रैल के शाम 7:00 बजे की बताई गई। महिला ने आरोप लगाया कि उत्पाद विभाग की टीम ने उन पर शराब बेचने का झूठा आरोप लगाते हुए जबरन बोलोरो गाड़ी में बैठाकर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। वहां जेल भेजने की धमकी देते हुए 45000 रुपए की मांग की गई। गरीबी का हवाला देने के बावजूद उन्होंने एक न सुनी। पीड़िता ने अपनी बेटी को फोन किया। पीड़िता ने बताया कि शराब कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति के खाते में फोन पे के माध्यम से 30000 रु...