नई दिल्ली, फरवरी 9 -- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष की तरफ से अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी है। इस पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का कहना है कि उनसे इस बारे में कोई चर्चा नहीं की गई है। हालांकि उन्होंने इस आशय की जानकारी होने की बात स्वीकार की। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रक्रियात्मक जरूरतों का पालन किया जाना चाहिए। साथ ही यह भी कहाकि कोई औपचारिक नोटिस दायर नहीं की गई है और कुछ सदस्यों के बीच चर्चाएं चल रही हैं। बता दें कि बजट सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच काफी ज्यादा हंगामा चल रहा है। वहीं, विपक्ष और ओम बिरला के बीच भी तनातनी का माहौल है। क्या बोले शशि थरूरमीडिया से बात करते हुए थरूर ने कहाकि इस बारे में मेरे साथ कोई चर्चा नहीं हुई है। मुझे केवल यह पता है कि ऐसी कोई इच्छा है, लेकिन एक प्रक्रिया है। जब तक ऐसा कुछ दर्ज न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.