नई दिल्ली, मार्च 27 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली के मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने बजट सत्र के दौरान सदन से बाहर रहने के लिए आम आदमी पार्टी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कैग रिपोर्ट पर चर्चा से बचने के लिए जानबूझकर आप विधायकों ने बजट सत्र की कार्यवाही का बहिष्कार किया। मंत्री ने कहा कि इस प्रकार का व्यवहार गैर-जिम्मेदाराना है और लोकतंत्र को कमजोर करता है। यह अनुपस्थिति जानबूझकर थी। विशेष रूप से सदन में आने वाले मुद्दों पर चर्चा से बचने के लिए ऐसा किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली के केन्द्र में पारदर्शिता और जवाबदेही है। सदन में प्रस्तुत तथ्य सार्वजनिक रूप से सामने आते रहेंगे। उन्होंने सरकार के विकास का एजेंडो दोहराते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य और परिवहन क्षेत्रों को सशक्त बनाने के लिए बजट में किए गए प्रावधानों पर प्रकाश डाला।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.