रामपुर, अप्रैल 28 -- रामपुर। सपा मुखिया अखिलेश यादव के निशाने पर एक बार फिर वह पुलिस अफसर आ गए हैं, जिन्होंने रामपुर में तैनाती के दौरान अखिलेश के खास और सपा के कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खां के घर पर ढोल पिटवाया था, उनकी कुर्की का नोटिस चस्पा कराते हुए मुनादी कराई थी। उत्तर प्रदेश पुलिस में 'सिंघम' और 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' के नाम से चर्चित आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा आजकल पश्चिम बंगाल चुनाव में आयोग की ओर से दक्षिण परगना जिले के पुलिस ऑब्जर्वर बनाए गए हैं। अमूमन विधानसभा चुनावों में दूसरे राज्यों से अधिकारी पर्यवेक्षक बनाकर पहले भी भेजे जाते रहे हैं। यह भी पढ़ें- महिला सम्मान व नारी वंदन के दावों की खुली पोल: अखिलेश लेकिन, दक्षिण परगना जिला तृणमूल कांग्रेस में नंबर दो माने जाने वाले सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का अभेद्य किला म...