बुलंदशहर, अप्रैल 30 -- अहार थाना क्षेत्र के गांव चरोरा में मुख्य रास्ते पर गंदे पानी के जलभराव के बीच निकली अंतिम यात्रा की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। वर्षों से चली आ रही इस समस्या को लेकर अब प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को गांव निवासी गजय सिंह (58 वर्ष), पुत्र होती सिंह का निधन लंबी बीमारी के चलते हो गया था। अंतिम संस्कार के लिए जब शव को शमशान घाट ले जाया गया, तब ग्रामीणों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। यह मार्मिक दृश्य सामने आने के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। आपके प्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने इस खबर को प्रमुखता से सचित्र प्रकाशित किया, जिसके बाद गुरुवार को बीडीओ जहांगीराबाद मनीष मिश्रा राजस्व टीम के साथ गांव चरोरा पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- भर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.