चरी काटने के विवाद में मारपीट, पिता-पुत्र घायल
गोरखपुर, मई 15 -- गोलाबाजार। क्षेत्र के बसंतपुर कोडरिया गांव में चरी काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में पिता-पुत्र घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर गोला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम बसंतपुर कोडरिया निवासी उमेश यादव पुत्र मोलई यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने खेत में चरी बो रखी है। आरोप है कि गांव के जगदीश पुत्र रामसुख, जो पास में मकान बनवा रहे हैं, ने रास्ते के लिए चरी काटने को कहा। उमेश यादव के अनुसार जरूरत भर चरी काटने की बात कहने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि जगदीश, रामसुभग पुत्र स्व. रामलखन, कन्हैया, भोलू पुत्रगण जगदीश तथा लाल पुत्र रामसुभग ने मिलकर लात-घूंसों और लकड़ी से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पिता मोलई यादव को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.