मथुरा, मई 5 -- जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने लंबित चरित्र प्रमाण-पत्रों की जानकारी ली तथा प्रभारी अधिकारी को निर्देश दिए कि नियमानुसार चरित्र प्रमाण-पत्रों को निर्गत किया जाए। चरित्र प्रमाण-पत्रों की पेंडेंसी को अभियान चलाकर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कलक्ट्रेट स्थित विभिन्न पटलों के प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत प्राप्त-पत्रों तथा उनके निस्तारण को समयबद्धता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अभिलेखागार, महिला यौन उत्पीडन अधिनियम- 2013, भूलेख, स्वतंत्रता सेनानी/लोकतन्त्र सेनानी, शत्रु सम्पत्ति/निष्कान्त सम्पत्ति, नजूल, आईजीआरएस, आडिट, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष, मुख्यमंत्री संदर्भ आदि की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.