बांदा, अप्रैल 16 -- बबेरू (बांदा)। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात हो गई। जहां एक दंपति के बीच हुए विवाद के बाद घर में नहा रही पत्नी को पति ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर काट डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पेास्टमार्टम के लिए भेज दिया। फारेंसिक टीम ने भी जांच की है वहीं, पुलिस ने कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। बताया जा रहा है कि वह महिला की चरित्र पर शक करता था व आए दिन शराब के नशे में मारपीट करता था। बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा बिहारी गांव निवासी साहिद पुत्र करीम बक्स ने बताया 48 वर्षीय बहन सरिफिया की शादी बबेरू कोतवाली क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.