चरित्र निर्माण पर हुई संगोष्ठी
जौनपुर, सितम्बर 25 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्थापना दिवस पर 'चरित्र निर्माण में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका' विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. तबरेज आलम ने की। मुख्य वक्ता राजनीति विज्ञान के सहायक आचार्य अखिलेश कुमार ने कहा कि एनएसएस की विभिन्न गतिविधियां युवाओं के व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। छात्र-छात्राओं अजरा फातमा, आलिजजा शाह, मोहम्मद असमर, प्रिया और मुस्कान ने भी अपने विचार रखे। प्राध्यापक मो. रियाज अहमद ने एनएसएस के महत्व के बारे में बताया। प्राचार्य डॉ. तबरेज आलम ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की शक्ति का आधार उसका चरित्र होता है। यह भी पढ़ें- Chapra News: राजेंद्र कॉलेज में मनाया गया एनएसएस का स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.