चरित्रवान युवा ही राष्ट्र का वास्तविक भविष्य
गाजीपुर, मई 9 -- गाजीपुर। चीतनाथ स्थित डीएवी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित आर्य वीर दल का पांच दिवसीय आवासीय शिविर शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि आचार्य ज्ञान प्रकाश वैदिक ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शारीरिक, मानसिक और आत्मिक बल से युक्त चरित्रवान युवा ही राष्ट्र का वास्तविक भविष्य हैं। आर्य विद्या सभा के उपप्रबंधक संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि डीएवी इंटर कॉलेज केवल शिक्षा का केंद्र नहीं बल्कि संस्कार निर्माण की भूमि है। वहीं विद्यालय के प्रबंधक और आर्य समाज के जिलाध्यक्ष आदित्य प्रकाश आर्य ने कहा कि युवा मैदान की धूल में तैयार होते हैं, मोबाइल स्क्रीन पर नहीं। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य चरित्रवान आर्य वीर और वीरांगनाओं का निर्माण करना है।शिविर में यज्ञ, योग, प्राणायाम, आत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.