बक्सर, अप्रैल 11 -- पेज चार के लिए ----- नाराजगी कोईरपुरवा स्थित नगर परिषद द्वारा निर्मित वृद्धाश्रम का भी निरीक्षण किया साफ-सफाई कराने व गंदगी फैलाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के चरित्रवन स्थित मुक्तिधाम परिसर में निर्माणाधीन शवदाह गृह का शनिवार को डीएम साहिला ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन शवदाह गृह के कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताया। साथ ही बुडको के अधिकारी को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। डीएम ने शवदाह गृह के परिसर में जन सुविधाएं की व्यवस्था बढ़ाने और रैम्प की व्यवस्था करने को निर्देशित किया। साथ ही परिसर में पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने और यहां वाहनों से आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था कराने को कहा। इस दौरान नगर परिषद के स्वच्छता अधिकारी को मोक्ष धाम के ...