मोतिहारी, अप्रैल 1 -- बंजरिया। शिक्षा विकास की नींव है, जो ज्ञान, कौशल और सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित कर करता है। यह केवल अंकों का खेल नहीं, बल्कि चरित्र, अनुशासन और सहानुभूति जैसे मानवीय मूल्यों को विकसित करने का भी साधन है। उक्त बातें राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहम्मदपुर के प्रधानाध्यापक एजाजुल हक ने आठवीं के छात्रों के लिए आयोजित फेयरवेल प्रोग्राम को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि आप जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं। ऐसे में चुनौतियों से कभी न डरें, क्योंकि वे ही आपको मजबूत बनाती हैं। श्री हक ने कहा कि जो ज्ञान यहाँ मिला है, उसका उपयोग समाज और राष्ट्र की भलाई के लिए करें। यह विद्यालय हमेशा आपका घर रहेगा और आपकी उपलब्धियों पर उन्हें गर्व होगा। मौके पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा ...