अयोध्या, अप्रैल 25 -- तारुन, संवाददाता। चरावा रामपुरभगन मार्ग के दिन जल्द बहुरेंगे। लोगों को उबड़ खाबड़ सड़क पर चलने से निजात मिलेगी। लोक निर्माण विभाग इस सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य कराएगा।चरावा बाजार में सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ। सुचारू आवागमन के लिये सड़क का निर्माण कार्य 10 करोड़ 81 लाख़ की लागत से होगा। सड़क के बन जाने से अनेक दिक्कतें दूर होंगी। बताया गया कि सुबटहा चौराहा, घूरी टीकर, रामपुर भगन चरावा मार्ग का निर्माण प्रथम चरण में पांच किमी तक होगा, जिसकी चौड़ाई छह मीटर होंगी। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य लोगों ने मुख्य अतिथि गोसाईंगंज विधायक अभय सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान संदीप तिवारी, प्रधान, अनिल, रोशन जायसवाल, कर्मवीर वर्मा और अवेधश वर्...