कन्नौज, मई 22 -- तिर्वा, संवाददाता। ठठिया के नथुआपुर गांव में चरगाह एवं खलिहान की भूमि के दस्तावेजों में हेराफेरी कर एक ग्रामीण द्वारा कब्जा कर लिया गया। सूचना पर लेखपाल द्वारा ठठिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। राजस्व विभाग की टीम ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लेखपाल अभिषेक कुमार ने ठठिया थाना क्षेत्र के नथुआपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार पुत्र रामऔतार के खिलाफ ठठिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। लेखपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उक्त प्रमोद कुमार ने दस्तावेजों में हेराफेरी कर चरगाह व खलिहान की कई बीघा भूमि पर कब्जा कर लिया है। ठठिया थाना पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में ठठिया थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त आरोपी को जेल...