हजारीबाग, मार्च 15 -- चरही, प्रतिनिधि चरही थाना क्षेत्र के यूपी मोड़ चरही घाटी में रविवार दोपहर को एक टाटा कंपनी की कार से हजारीबाग से रांची जा रही थी । उस कार पर महिला सहित चार लोग सवार थे। चरही घाटी के तीखे घुमावदार और ढलान होने के कारण तेज रफ्तार में आ रही कार का संतुलन बिगड़ जाने से सीधे डिवाइडर से टकरा गई। उस पर सवार महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। चरही पुलिस को सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग ले जाकर भर्ती कराया गया है। जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...